फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested selling Actemra injection of 35 thousand for one lakh

35 हजार का एक्टेमरा इंजेक्शन एक लाख में बेचते दो गिरफ्तार

Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two arrested selling Actemra injection of 35 thousand for one lakh
नोएडा। कोविड-19 संक्रमण के दौरान एक्टेमरा इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह इंजेक्शन कोविड संक्रमित मरीजों को काफी गंभीर हालत होने पर दिया जाता है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक एक्टेमरा इंजेक्शन बरामद किया गया है जो इस्तांबुल से आयातित है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात को सेक्टर-30 जिला अस्पताल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान संगम विहार नई दिल्ली निवासी रवि कुमार और मोहम्मद जुनेद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी एक्टेमरा इंजेक्शन 400 एमजी, 20 एमएल की कालाबाजारी कर रहे थे। इसके पास से एक इंजेक्शन बरामद किया गया है। बाजार में इस इंजेक्शन की कीमत 30 से 35 हजार रुपये तक है, जबकि यह आरोपी इस इंजेक्शन को 80 हजार से एक लाख रुपये में बेच रहे थे। यानी करीब करीब 3 गुना कीमत अधिक वसूल कर रहे थे। गिरोह का मास्टरमाइंड आकाशदीप है जो अभी फरार है। एडीसीपी का कहना है कि आकाशदीप को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कर रहे थे कालाबाजारी
एडीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह लोग सोशल मीडिया पर मदद करने के नाम पर और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जरूरतमंद लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें तीन गुना से अधिक कीमत पर यह इंजेक्शन बेचते थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी करीब एक महीने से कालाबाजारी और अब तक 10 से अधिक इंजेक्शन बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक है फरार मास्टरमाइंड
एडीसीपी ने बताया कि सेक्टर-27 निवासी आकाशदीप बीटेक पास है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह इंजेक्शन इस्तांबुल से आयातित है। हालांकि, दोनों आरोपी इस पूरे नेटवर्क के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। आकाशदीप की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का पता चलेगा और यह इंजेक्शन कहां से लाते थे और अब तक किन-किन लोगों को बेच चुके हैं। इसका पता चलेगा।

कोविड-19 महामारी के दौरान एक्टेमरा इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी करीब 3 गुना कीमत पर जरूरतमंद लोगों को बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed