{"_id":"65abdc38deb6d59dd80f8ebe","slug":"two-arrested-including-conspirator-in-murder-of-air-india-crew-member-noida-news-c-1-gnd1002-1329594-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयर इंडिया के क्रू सदस्य की हत्या में साजिशकर्ता समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयर इंडिया के क्रू सदस्य की हत्या में साजिशकर्ता समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
एयर इंडिया के क्रू सदस्य की हत्या में साजिशकर्ता समेत दो गिरफ्तार
- गैंगवार में हुई वारदात में शामिल तीन फरार शूटरों की हुई पहचान
- दिल्ली में प्रवेश मान और कपिल मान गिरोह के बीच के गैंगवार में अब तक पांच लोगों की हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एयर इंडिया के क्रू सदस्य व दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की सेक्टर-104 में दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता और साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर प्रवेश मान और कपिल मान के बीच चल रहे गैंगवार में सूरज की हत्या की गई थी। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नरेला निवासी धीरज मान और अरुण उर्फ मन्नू के रूप में हुई है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दोनों के पास से लाइसेंसी पिस्टल, तमंचा और महिंद्रा थार बरामद किया है। वहीं सूरज की हत्या में शामिल तीन शूटरों की पहचान कर ली गई है। तीनों की तलाश के लिए दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में दबिश दी जा रही है।
शुक्रवार दोपहर को सेक्टर-104 में हुई वारदात के मामले में सूरज के चचेरे भाई ने दिल्ली निवासी धीरज मान, शक्ति मान और संजीत समेत अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में गिरफ्तार धीरज मान गैंगस्टर कपिल मान का चचेरा भाई है। पुलिस पूछताछ व जांच में पता चला कि सूरज के बड़े भाई प्रवेश मान और कपिल मान के बीच जमीन के विवाद को लेकर चल रहे गैंगवार में दोनों तरफ से पांच हत्याएं हो चुकी हैं। कपिल और प्रवेश मान दोनों मकोका के तहत दिल्ली के मंडोली जेल में बंद हैं। सूरज अपने भाई की आर्थिक मदद और कोर्ट में पैरवी करता था। गिरफ्तार धीरज को डर था कि सूरज उसके भाई कपिल को सजा दिलवा सकता था। इसलिए जेल में बंद कपिल की शह पर धीरज ने हत्या की साजिश रची और शूटरों का इंतजाम करा कर वारदात को अंजाम दिलाया।
गिरफ्तार धीरज और अरुण को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। इसके लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। पुलिस का दावा है कि इस वारदात में शामिल तीनों शूटरों की पहचान कर ली गई है। इसके लिए पुलिस की टीम बनाई गई है और दिल्ली पुलिस से भी मदद ली जा रही है। हत्या में 32 बोर और .9 एमएम पिस्टल का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
रंजिश और गैंगवार के कारण दिल्ली से आया था नोएडा
गैंगस्टर कपिल व सूरज दिल्ली के नरेला क्षेत्र स्थित खेड़ा खुर्द गांव निवासी हैं। सूरज आपसी रंजिश व गैंगवार के कारण गांव छोड़कर नोएडा में पत्नी और बेटी के साथ लोटस पनाश सोसाइटी में रहते थे। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही शूटरों को भी दबोच लिया जाएगा।
100 मीटर प्लॉट के लिए शुरू हुआ गैंगवार
नरेला के खेड़ा खुर्द गांव में प्रवेश मान और कपिल मान के बीच 100 वर्गमीटर के प्लॉट को लेकर वर्ष 2011 में विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद प्रवेश मान दिल्ली के बदमाश नीरज बवाना से जुड़ गया। जबकि कपिल मान दिल्ली के ही जितेंद्र गोगी गिरोह से जुड़ गया। इसके बाद से दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गैंगवार शुरू हो गया। अब तक दोनों तरफ से पांच लोगों की हत्या हो चुकी है। कपिल मान गिरोह ने प्रवेश मान के चचेरे भाई अनिल मान की हत्या वर्ष 2019 में कराई। प्रवेश मान के चाचा विरेंद्र मान की हत्या वर्ष 2019 में की गई। यही नहीं प्रवेश मान के साथी मनीष मान के ऊपर जानलेवा हमला किया गया जिसमें उसे 20 गोलियां लगी लेकिन वह बच गया। इससे पहले वर्ष 2017 में कपिल के चाचा सूर्य प्रकाश उर्फ बबलू की हत्या की गई थी। वहीं प्रवेश मान पक्ष ने 2022 में कपिल के पिता ब्रह्मपाल की हत्या की। इसी का बदला लेने के लिए कपिल मान ने अपने भाई धीरज से सूरज मान की हत्या कराई।
200 सीसीटीवी कैमरे देखे, दिल्ली भागे थे शूटर
शुक्रवार को हुई वारदात के बाद से पुलिस 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल चुकी है। अब तक की जांच में पता चला है कि एक बाइक से तीन शूटर आए थे। इनमें दो शूटरों ने कार में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस बाइक के पीछे एक और बाइक दिख रही है लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस बाइक पर सवार दोनों शूटर के साथ थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच से यह पता चल रहा है कि शूटर हत्या करने के बाद एक्सप्रेसवे की तरफ से दिल्ली सीमा में दाखिल हुए थे।
कपिल पर 19 व प्रवेश पर 14 केस
इस हत्याकांड के पीछे जिन दो गैंगस्टर कपिल मान व प्रवेश मान के बीच गैंगवार बताया जा रहा है। दोनों दिल्ली में कुख्यात हैं। प्रवेश मान कुख्यात नीरज बवाना तो कपिल जितेंद्र गोगी गैंग के लिए काम करता है। दोनों के अलग-अलग गिरोह भी हैं जो प्रॉपर्टी डीलरों, व्यापारियों से वसूली करते हैं। कपिल पर कुल 19 और प्रवेश मान पर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ समय पहले प्रवेश मान के दो शूटरों को भोपाल से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। कपिल मान के पिता की हत्या का गवाह भी धीरज मान और अरुण उर्फ मन्नू मान है। प्रवेश मान ने कुछ समय पहले ही मन्नू के भाई के ऊपर हमला करवाया था पर वह बच गया था।