फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested including cafe operator for making fake DL, Aadhaar and marksheet

फर्जी डीएल, आधार और मार्कशीट बनाने पर कैफे संचालक समेत दो गिरफ्तार

Sun, 15 Aug 2021 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including cafe operator for making fake DL, Aadhaar and marksheet
बिसरख कोतवाली पुलिस की हिरासत में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार और मार्कशीट बनाने पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने साइबर कैफे संचालक समेत दो को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दादरी निवासी शादाब आलम और दनकौर निवासी साहिल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी प्रमाणपत्र व पहचान पत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन आदि सामान बरामद किया है। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान एक आरोपी के पक्ष से पहुंची महिला अधिवक्ता ने हंगामा फर्जी केस दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर व एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चार मूर्ति गोलचक्कर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट आदि बनाकर बेचते हैं। कई लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र बेच चुके हैं। इनके संबंध में और बरामद प्रमाणपत्र के नाम, पते वाले लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के पास से चार सीपीयू, चार मॉनिटर, तीन प्रिंटर, एक स्पाइरल बाइंडिंग मशीन, दो लेमिनेशन मशीन, तीन कीबोर्ड, 54 बने हुए आधार कार्ड, 39 वाहनों की ब्लैंक आरसी, 50 ब्लैंक आधार कार्ड, 51 बने ड्राइविंग लाइसेंस, 14 हाईस्कूल और 12 इंटरमीडिएट की मार्कशीट के साथ दो आईटीआई की मार्कशीट बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

‘साहिल को साइबर कैफे में आने के दौरान पकड़ा’
प्रेसवार्ता के दौरान बिसरख कोतवाली पहुंची अधिवक्ता आरती गुप्ता का कहना है कि शादाब ऐच्छर में साइबर कैफे चलाता है। उसने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया। जो प्रमाणपत्र कैफे से बरामद हुए हैं, वह संशोधन के लिए आए थे। पुलिस जब कैफे पर पहुंची, उसी दौरान साहिल भी एक प्रमाणपत्र में संशोधन कराने आया था। अधिवक्ता का कहना था कि पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में रखा है। हालांकि, पुलिस ने महिला अधिवक्ता को समझाकर और कोर्ट में अपनी बात रखने का हवाला देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed