फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for stealing more than a hundred bikes in NCR

एनसीआर में सौ से अधिक बाइक चुराने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2022 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing more than a hundred bikes in NCR
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। एनसीआर में सौ से अधिक बाइक चुराने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के वाहनों को कम पैसों में कबाड़ी व अन्य लोगों को बेच देते थे। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों आरोपी कई बार पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को दो वाहन चोरों को मामूरा कट के पास से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दिल्ली निवासी अकबर और हरिओम के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी की तीन बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। हरिओम वाहन चोरी के मामले में अलग-अलग थानों से 12 बार और अकबर 6 बार जेल जा चुका है। आरोपी वाहन चोरी के अलावा लूटपाट भी करते हैं, इन्हें नदीम व खालिद हथियार मुहैया कराते हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अकबर के खिलाफ लूट व चोरी के 9 व हरिओम पर 15 केस दर्ज हैं। आरोपी चार साल से चोरियां कर रहे हैं और अब तक सौ से अधिक बाइक चुरा चुके हैं। चोरी की बरामद एक बाइक गाजियाबाद के विजयनगर से और दूसरी सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी। तीसरी बाइक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed