फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for gang rape in car

कार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Thu, 30 Dec 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for gang rape in car
नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में कार में महिला को लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान विनीत (29) और सागर (20) के रूप में हुई है। सोमवार रात महिला पति से नाराज होकर घर से मायके जाने के लिए निकली थी। आरोपियों से महिला ने लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने के बाद निहाल विहार के सुनसान इलाके में कार रोककर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात की। पुलिस को छह टीम ने छानबीन के बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर उनको दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता समीरा (34)(बदला हुआ नाम) सागरपुर इलाके में सपरिवार रहती है। जबकि उसका मायका उत्तम नगर में है। सोमवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। रात करीब 3.00 बजे महिला गुस्से में अपने मायके जाने के लिए निकल गई। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी कार से आते दिखाई दिए। समीरा ने आरोपियों से लिफ्ट मांगकर उसे उत्तम नगर छोड़ने की गुजारिश की आरोपियों ने उसकी बात मान ली। महिला कार में बैठ गई। इसके बाद आरोपी उसे कार से सागरपुर, हरिनगर, निहाल विहार घुमाते रहे। उन्होंने सुनसान जगह पर कार रोककर वारदात की। वारदात के बाद आरोपी महिला को निहाल विहार इलाके में ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन

घटना के बाद सागरपुर, निहाल विहार और हरिनगर थाना पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद मामला हरिनगर थाने में दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 6 टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। महिला को कार से जहां बिठाया गया और जहां उसे उतारा गया वहां से लेकर पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। आरोपियों की पहचान करने के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को रणहौला इलाके से दबोच लिया गया। आरोपी विनीत केबल का काम करता है। वहीं सागर पेंटर है। दोनों रणहौला इलाके के ही रहने वाले हैं। महिला की काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed