{"_id":"66169c94c7f9de812f0b1f12","slug":"two-arrested-carrying-stolen-laptop-to-nehru-place-and-lucknow-noida-news-c-340-1-del1011-45093-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी के लैपटॉप नेहरू प्लेस और लखनऊ ले जाते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी के लैपटॉप नेहरू प्लेस और लखनऊ ले जाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
-युवक व नेहरू प्लेस का दुकानदार दबोचा, अन्यों की तलाश जारी
-14 लैपटॉप, 81 मदर बोर्ड, एक टैब व अन्य सामान किया गया बरामद
-आरोपी दो सालों से शकरपुर, लक्ष्मी नगर, मंडावली में कर रहा था चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिले की लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चोर और लैपटॉप के रिसीवर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बटला हाउस, जामिया नगर निवासी सबी अहमद और नेहरू प्लेस के दुकानदार दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 लैपटॉप, लैपटॉप के 81 मदर बोर्ड, एक टैब व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी सबी लैपटॉप चोरी करने के बाद दिनेश को नेहरू प्लेस या लखनऊ में एक और रिसीवर को देता था। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में लखनऊ रवाना हो गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पूर्वी जिला की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि लक्ष्मी नगर में लैपटॉप चोरी की एक शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने बटला हाउस इलाके से सबी अहमद को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक लैपटॉप बरामद किया। जांच के दौरान लैपटॉप मंडावली इलाके से चोरी हुआ था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरी के लैपटॉप नेहरू प्लेस में दिनेश और लखनऊ में मोहम्मद बिलाल उर्फ खालिद को बेचता है। पुलिस ने सबी की निशान देही पर छापेमारी कर आरोपी दिनेश को दिल्ली के ईस्ट गोरख पार्क, शाहदरा से दबोच लिया। उसके पास से बड़ी संख्या में लैपटॉप और उसके पुर्जे बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि सबी से लिए गए लैपटॉप को वह पुर्जाें में बदलकर बेच देता था। अब एक टीम बिलाल की तलाश में लखनऊ गई है।