Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two acquitted of kidnapping and gang rape charges

Noida News: अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से दो बरी

Sat, 25 Oct 2025 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Two acquitted of kidnapping and gang rape charges
अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से दो बरी
विज्ञापन

अदालत ने कहा, आरोप झूठे और गढ़े हुए पाए गए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अदालत ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से कासना निवासी भूपेंद्र उर्फ कुनाल और भगत उर्फ कालू को बरी कर दिया। अदालत ने फैसले में कहा कि आरोप झूठे और गढ़े हुए थे। मेडिकल और डीएनए रिपोर्ट से यह सिद्ध नहीं हुआ कि बच्चा आरोपियों का है।

मामला कासना थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जून 2021 को उनकी नाबालिग बेटी किराने का सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। आरोप था कि भूपेंद्र उर्फ कुनाल और भगत उर्फ कालू ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की वीडियो बनाई और लगातार ब्लैकमेल करते हुए यौन शोषण करते रहे। पीड़िता ने शर्म और समाज के डर से किसी को नहीं बताया लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो घटना की जानकारी हुई। मामले में केस दर्ज होने के बाद आईपीसी की धारा-328 (हानिकारक पदार्थ देकर नुकसान पहुंचाना), 365 (गलत तरीके से बंधक बनाने), 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी), पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की धारा के तहत आरोप तय किए गए थे। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed