{"_id":"687cec51b2d26b7ebe06045c","slug":"two-accused-of-theft-caught-four-bikes-recovered-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68906-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी के दो आरोपी पकड़े, चार बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी के दो आरोपी पकड़े, चार बाइकें बरामद
विज्ञापन
फोटो
एनसीआर में फैक्टरी, कंपनी, बाजार से चोरी करते थे पुराने दोपहिया वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रविवार को वाहन चोरी के दो आरोपियों को पी-3 गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करौली राजस्थान के राहुल और अलीगढ़ के तरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइकें व दो चाकू बरामद किए हैं।
एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रेकी कर फैक्टरी, कंपनी, बाजार से दोपहिया और बंद पड़े मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े जाने के डर से दोनों हमेशा अपने पास चाकू रखते थे।
बरामदगी में शामिल बाइकों में हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस शामिल है जो थाना कोतवाली गाजियाबाद में दर्ज चोरी के मुकदमे से जुड़ी है। तीन बाइकों के बारे में जानकारी की जा रही हैं। राहुल पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बीटा-2 कोतवाली, गाजियाबाद, सेक्टर-49, सूरजपुर और कासना कोतवाली में चोरी, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुल नौ मुकदमे शामिल हैं। इसी तरह तरुण के खिलाफ भी बीटा-2 कोतवाली और गाजियाबाद में चोरी, डकैती की साजिश और आर्म्स एक्ट समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।