फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused of robbing petrol pump workers caught in encounter

पेट्रोल पंप कर्मी से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे

Sat, 10 Apr 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbing petrol pump workers caught in encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : ???????
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पेट्रोल पंप कर्मचारी से दो लाख की लूट की वारदात में फरार चल रहे थे। घायल बदमाश पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। इससे पहले पुलिस इनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों से होंडा सिटी कार और लूटे गए 1.80 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीटा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल दो बदमाश फरार चल रहे थे। शुक्रवार रात बीटा टू थाना प्रभारी संतोष त्रिपाठी की टीम को सूचना मिली की बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने डाढ़ा गोल चक्कर पर बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग का दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान बागपत के बली गांव निवासी नितिन और अंकित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed