फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused of murder of restaurant operator confessed on Facebook Live

रेस्तरां संचालक की हत्या के दो आरोपियों ने फेसबुक लाइव में कबूला जुर्म

Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused of murder of restaurant operator confessed on Facebook Live
फेसबुक लाइव करते आरोपी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू में रेस्तरां संचालक कपिल राणा (27) की हत्या के बाद आरोपियों ने फेसबुक लाइव किया था। ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क से लाइव किए गए वीडियो में दोनों आरोपी अगौता निवासी आकाश उर्फ अक्कू और योगेंद्र उर्फ योगी बेखौफ दिख रहे हैं। इसमें एक आरोपी हत्या करने की बात कबूल करता दिख रहा है। साथ ही कह रहा है कि जिसे मिलने आना है लुक्सर जेल में आ जाए। परिजनों ने वीडियो डाउनलोड कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के रुप में केस में शामिल कर लिया है। रविवार को आरोपी की प्रोफाइल पर वीडियो नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

मूलरूप से हापुड़ निवासी कपिल राणा (27) ग्रेनो की आनंद आश्रय सोसाइटी में रहते थे। कपिल लगभग 7 वर्ष से ओमेक्स आर्केड शॉपिंग कांप्लेक्स में एसआर फूड सर्विस रेस्तरां चला रहे थे। वह ऑनलाइन बुकिंग कर होम डिलीवरी भी करते थे। शुक्रवार देर रात पराठे नहीं बनाने पर आकाश और योगेंद्र का कपिल से झगड़ा हुआ था। विवाद के दो घंटे बाद दोनों आरोपियों ने कपिल की उसके ही रेस्तरां के भीतर घुसकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

कपिल के परिजनों ने पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया है। परिजनों का कहना है कि वीडियो में आकाश गुर्जर के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर एक लाइव वीडियो हत्या के बाद बनाया गया था। जिसमें आरोपी धमकी भरी लहजे में जेल में मिलने की बात कर रहा है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी योगी ने पिस्टल शराब माफिया रवि से खरीदी थी। योगी खुद भी शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 1:30 बजे विवाद के बाद पहुंच गई थी पुलिस
परिजनों ने रेस्तरां कर्मचारियों से बातचीत के बाद बताया कि रात 1:30 बजे आरोपियों और कपिल के बीच पराठे व रेस्तरां खोलने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि उस दौरान आरोपी भाग गए थे। वहीं आरोपी हत्या के इरादे से लौटे तो पुलिस को वहीं देखकर छिपकर उनके जाने का इंतजार करने लगे। आरोपियों ने पुलिस के वहां से जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी पुलिस को देख फरार हो गए। आरोपी कहीं छिपकर पुलिस के जाने का इंतजार करते रहे। उन्होंने पुलिस के जाने के बाद वारदात की। वीडियो को केस के साक्ष्य में शामिल किया जाएगा। - अमित कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
कलमबंद बयान दर्ज कराने को कोर्ट में दी अर्जी : एसओ
बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ताल में इंस्टाग्राम पर वीडियो मिला था। जिसे डिलीट कर दिया गया। वीडियो को विवेचना का पार्ट बना लिया गया है। कोर्ट में आरोपियों के कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिए अर्जी दी गई है। इससे आरोपियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

आरोपी की शराब तस्करी में दो दरोगाओं पर गिरी थी गाज
ढाई साल पहले बीटा-2 थाना पुलिस ने तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी थी। शराब बेचने में दो दरोगा पर केस दर्ज हुआ था। दोनों को निलंबित किया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में योगेंद्र उर्फ योगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed