{"_id":"625c4beb845413775c3ad76a","slug":"two-accused-arrested-in-gang-rape-of-minor-after-drinking-intoxicants-mewat-news-noi643464563","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in gang-rape of minor after drinking intoxicants
Link Copied
पिनगवां। नाबालिग लड़की (15) का अपहरण और नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पिनगवां में ढाना मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जुनेद और वारिस निवासी गांव करहेड़ी, नगीना के रूप में हुई।
विज्ञापन
पिनगवां थाना प्रभारी ओम बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने, नशीला पदार्थ पिलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर किया था। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में बतौर चौकीदार कार्यरत है। बुधवार को वह स्कूल पर ही था। उसकी पत्नी ने रात करीब 11 बजे फोन पर बताया कि बेटी घर पर नहीं है। परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने बेटी को तलाश शुरू की तो करीब रात दो बजे गांव के पास से गुजर रही नहर की पटरी पर उसकी बेटी बेहोश मिली। होश आने पर बेटी ने बताया कि जुनेद नाम का एक लड़का चार अन्य युवकों के साथ घर से हथियार के बल पर अपहरण कर नहर की पटरी पर ले गया था। जहां सभी ने हथियार के बल के उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।