फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused arrested for stealing inverter battery from temple

Noida News: मंदिर से इन्वर्टर की बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing inverter battery from temple
बावल। पुलिस ने गांव नंगली परसापुर के मंदिर से इन्वर्टर की बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव नंगली परसापुर निवासी राहुल व गांव नांगल शहबाजपुर निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी की गई बैटरी व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव नांगल शहबाजपुर निवासी ईश्वरलाल शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह नंगली परसापुर के श्रीश्याम मंदिर में पुजारी है।
विज्ञापन

24 अक्तूबर की शाम को वह मंदिर में पूजा करने के बाद अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह जब वह मंदिर पहुंचा तो मंदिर के कपाट खुले हुए थे। मंदिर का सामान बिखरा हुआ था। चोर मंदिर से इन्वर्टर की एक बैटरी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि नंगली परसापुर निवासी राहुल और नांगल शहबाजपुर निवासी नवीन मंदिर के आसपास घूम रहे थे। उसने दोनों पर बैटरी चोरी करने का संदेह जाहिर किया था।
पुलिस ने थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed