{"_id":"64c366546e26690d420d3394","slug":"two-accused-arrested-for-selling-ivory-in-greater-noida-west-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाथी का दांत बेचने आए दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाथी का दांत बेचने आए दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Fri, 28 Jul 2023 12:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:25 PM IST
सार
आरोपियों के पास से एक बैग बरामद किया गया। जिसमें अट्ठारह सौ ग्राम वजन का हाथी कथा रखा था। पुलिस में वन अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
एसटीएफ को सूचना मिली कि चिपियाना गांव के पास साईं उपवन कॉलोनी के एक मकान में कुछ लोग हाथी के दांत का सौदा करने आ रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ और बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हौंडा सिटी सवार गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक सेवियर सोसाइटी निवासी अंकुर माथुर और उसके साथी हिमाचल प्रदेश जिला सोलन निवासी रजत पंवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से एक बैग बरामद किया गया। जिसमें अट्ठारह सौ ग्राम वजन का हाथी कथा रखा था। पुलिस में वन अधिकारियों को घटना की सूचना दी सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हाथी का दांत अरविंद और पूरन नाम के आरोपियों के बताए स्थान से चोरी किया है जिसे आरोपी बिक्री करने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए थे।
विज्ञापन