फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused arrested for duping Rs 77,000 through fake loan app

Noida News: फर्जी लोन एप के माध्यम से 77 हजार रुपये ठगने के मामले में दो आरोपी पकड़े

Sat, 15 Nov 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 15 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping Rs 77,000 through fake loan app
चरखी दादरी। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन लोन उपलब्ध कराने के नाम पर युवक से 77 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 26 अगस्त को भगवान वाल्मीकि नगर निवासी सन्नी ने थाना पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत में उसने बताया कि 22 अगस्त को इंस्टाग्राम पर उसे बजाज फाइनेंस के नाम से एक ऑनलाइन लोन साइट का लिंक दिखाई दिया। लिंक खोलने पर उसने बजाज फाइनेंस एप्लीकेशन डाउनलोड की और उसमें अपनी सभी जानकारी भर दी। अंत में दिए ‘कॉल-मी’ विकल्प पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल से एक नंबर पर स्वत: कॉल चली गई। सन्नी ने बताया कि अनुसार कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को लोन एजेंट बताते हुए उससे बैंक पासबुक, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। उसने भेज दिए। ठग ने बताया कि उसका पांच लाख का लोन मंजूर हो गया है, लेकिन प्रक्रिया शुल्क के तौर पर 1299 रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से भेजने होंगे। सन्नी ने यह राशि भेज दी। इसके बाद ठग ने पर 6290 रुपये, जीएसटी के तौर पर 12,500 रुपये और अतिरिक्त चार्ज के रूप में 16,400 रुपये और भेजने को कहा।
विज्ञापन

सन्नी ने ये सभी रकम ट्रांसफर कर दी। लोन राशि न मिलने पर जब सन्नी ने फोन किया तो ठग ने एड्रेस वेरिफिकेशन के नाम पर 22,600 रुपये और तकनीकी कारणों से लोन कैंसिल होने से बचाने के लिए 25,700 रुपये जमा करवाए। जब तक सन्नी को शक हुआ, तब तक उसके साथ कुल 77,229 रुपये की ठगी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। दादरी साइबर क्राइम थाना में तैनात हेड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बैंक खातों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गांव बम्हारी निवासी भगवान सिंह प्रजापति और राज प्रताप चौहान को वीरवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed