फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin Tower Blast: 7000 people will stay out of the flats for nine hours on the day of the explosion

Twin Tower Blast : विस्फोट के दिन नौ घंटे तक 7000 लोग रहेंगे फ्लैटों से बाहर, आठ जगह सड़कें बंद

Fri, 19 Aug 2022 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 05:44 AM IST
सार

Twin Tower Blast : इस दौरान उन्हें पालतू जानवरों के साथ वाहनों के लिए भी बाहरी परिसर में पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बैठक में मंथन के बाद घर खाली करने की योजना जारी कर दी। इसके अलावा निषेध क्षेत्र की भी घोषणा हो गई।

विज्ञापन
Twin Tower Blast: 7000 people will stay out of the flats for nine hours on the day of the explosion
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्विन टावर के 28 अगस्त को होने वाले अंतिम ब्लास्ट के दिन एमराल्ड और एटीएस सोसाइटियों के करीब सात हजार लोगों को सुबह सात बजे से नौ घंटे तक घरों से बाहर रहना होगा। इस दौरान उन्हें पालतू जानवरों के साथ वाहनों के लिए भी बाहरी परिसर में पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। 

विज्ञापन


प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बैठक में मंथन के बाद घर खाली करने की योजना जारी कर दी। इसके अलावा निषेध क्षेत्र की भी घोषणा हो गई। सुरक्षित ध्वस्तीकरण के लिए ट्विन टावर के चारों ओर कुछ दूरी तक नागरिकों, वाहनों व जानवरों के लिए आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। 
विज्ञापन


एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी में रहने वाले निवासियों को 28 अगस्त को सुबह सात बजे घर खाली करने होंगे। इन सोसाइटियों का सिक्योरिटी स्टाफ दोपहर 12 बजे तक परिसरों की देखरेख के लिए रह सकता है। अंतिम ब्लास्ट का समय दोपहर 2:30 बजे का तय किया गया है। इसके बाद क्लीयरेंस मिलने पर शाम चार बजे के बाद लोग फ्लैट में वापस जा सकते हैं। संभव है कि क्लीयरेंस मिलने में ज्यादा समय लगे, क्योंकि एडिफिस इंजीनियरिंग के कर्मियों को बिना फटे विस्फोटक को मलबे से ढूंढकर निष्क्रिय करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पीजीएम, महाप्रबंधक नियोजन, पुलिस विभाग, फायर विभाग, यातायात विभाग के अधिकारियों के अलावा एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन भी मौके पर मौजूद रही। इसके अलावा सुपरटेक की ओर से पीके गोयल और डीएस पवार व जेट डिमोलिशन की ओर से मार्थिनस बोथा उपस्थित रहे।

आठ प्वाइंट पर सड़कें बंद रहेंगी
इमरजेंसी सर्विस के लोग निषेध क्षेत्र के बाहर खड़े होंगे। इसमें आपातकालीन सर्विस के लिए आवश्यक फायर टेंडर, एंबुलेंस आदि ट्विन टावर के सामने स्थित पार्क के पीछे निर्मित रोड पर खड़ी रहेंगी। इमरजेंसी असेंबली प्वाइंट इसी के बगल में होगा। एक व्यू प्वाइंट भी होगा, जो ठीक इसके पीछे होगा। आठ प्वाइंट पर सड़क बंद होगी। एक्सप्रेसवे को आधे घंटे के लिए बंद किया जाएगा। 10 प्वाइंट पर सुरक्षा दस्ता तैनात रहेगा, जो लोगों को निषेध क्षेत्र में जाने से रोकेगा।

यह होगा निषेध क्षेत्र 
उत्तर दिशा में एमराल्ड कोर्ट के सामने निर्मित सड़क तक, दक्षिण दिशा में दिल्ली की ओर जाने वाले एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड तक, पूर्व में सृष्टि व एटीएस विलेज के मध्य निर्मित सड़क तक और पश्चिम में पार्क से जुड़े फ्लाईओवर तक निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां किसी के भी आवागमन पर रोक रहेगी।


प्राधिकरण करेगा वाहनों के लिए व्यवस्था
दोनों सोसाइटियों में रहने वाले निवासियों को अपने-अपने वाहनों को परिसर से बाहर निकालना होगा। यदि किसी फ्लैट स्वामी के पास एक से अधिक वाहन हैं और उनके पास वाहन को बाहर खड़े करने की व्यवस्था नहीं है तो ऐसी स्थिति में प्राधिकरण की ओर से वाहनों को पार्क किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed