फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twenty quintals of adulterated cheese and sweets recovered

Noida News: बीस क्विंटल मिलावटी पनीर और मिठाई बरामद

Thu, 16 Oct 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Twenty quintals of adulterated cheese and sweets recovered
आजमगढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सोमवार देर शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नरौली स्थित मौर्य ट्रेडर्स और मौर्य डेयरी पर छापा मारकर मिलावटी खाद्य पदार्थ बरामद किए।
विज्ञापन

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि दुकान में देश की प्रतिष्ठित कंपनी अमूल का नाम लिखकर अस्वच्छ परिस्थितियों में पनीर, खोवा, सोन पापड़ी, रसगुल्ला व अन्य मिठाइयों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। विभागीय टीम ने मौके से करीब 20 क्विंटल पनीर और मिठाइया बरामद की। सभी बरामद खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में सभी उत्पादों को संदिग्ध पाया गया। विभाग ने मौके पर ही मिठाई और डेयरी उत्पादों को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री खरीदते समय पैक पर लिखी एक्सपायरी डेट और कंपनी का विवरण अवश्य जांचें। विभाग ने चेतावनी दी है कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed