फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trucks will have easy access to the airport's cargo hub

Noida News: एयरपोर्ट के कार्गो हब तक आसानी से पहुंचेंगे ट्रक

Tue, 14 Oct 2025 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Trucks will have easy access to the airport's cargo hub
मालवाहक वाहनों को कार्गो हब में अलग रूट से प्रवेश दिया जाएगा
विज्ञापन

----------
19 ट्रक डॉकिंग सिस्टम से लोडिंग में होगी आसानी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो हब तक पहुंचने के लिए ट्रकों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। मालवाहक वाहनों को कार्गो हब में प्रवेश करने के लिए अलग रूट से प्रवेश दिया जाएगा जिससे यातायात भी सुगम रहेगा और वाहनों को मालवाहक वाहनों को भी आसानी रहेगी।
87 एकड़ के क्षेत्रफल में एयरपोर्ट का कार्गाे हब तैयार हो रहा है। इस अत्याधुनिक कार्गो हब के माध्यम से देश-विदेश तक उत्पाद भेजे जा सकेंगे। इससे उद्यमी और किसान वैश्विक बाजार से जुड़ेंगे। कार्गो हब में सब्जियों, फल से लेकर तमाम उत्पाद आयात-निर्यात किए जा सकेंगे। ऐसे में उत्पादों को लाने-ले जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए कार्गो हब में विशेष रूट से प्रवेश दिया जाएगा ताकि यातायात प्रभावित न हो। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते से ही मालवाहक वाहन एयरपोर्ट परिसर में बने कार्गो हब तक पहुंच सकेंगे। हालांकि, सुरक्षा मानकों को पार करने के बाद ही ट्रकों को परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


19 ट्रक डॉकिग व्यवस्था से लोडिंग में होगी आसानी
पहले चरण में कार्गाे हब की क्षमता 2.55 मीट्रिक टन है। आगामी चरण में इसकी क्षमता में विस्तार किया जाएगा। कार्गो हब में 19 ट्रक डॉक तैयार किए जा रहे हैं जहां से ट्रकों में सामान लोड व उतारा जाएगा। साथ ही, 12 यूएलडी रोलर की सहायता से लोडिंग आसान हो जाएगी। वहीं, सभी उत्पादों की कार्गो हब में लगीं 9 एक्सरे मशीन से स्कैनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कार्गो हब तक ट्रकों को पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। यमुना एक्सप्रेसवे से ट्रक सीधे कार्गो हब तक आ सकेंगे। इससे अत्याधुनिक रीयल टाइम ट्रैकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। - प्रवक्ता, नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed