फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   truck loot at kmp

16 लाख का सरिया लदा ट्रक लूटा

Mon, 23 Dec 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
truck loot at kmp
नूंह। केएमपी पर हथियारबंद छह बदमाशों ने सरिये से भरा ट्रक लूट लिया। ट्रक संख्या आरजे 01-जीसी-2658 में 16 लाख रुपये का 39 टन 50 किलो सरिया था। रोजकामेव थाना पुलिस ने इस मामले में छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 22 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस लूट गए ट्रक व बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वारदात 21 दिसंबर की रात 11 बजे की है। पलवल के बघोला गांव स्थित स्टील कंपनी से सरिये से भरा ट्रक लेकर केएमपी होते हुए जयपुर जा रहा ट्रक चालक नंदकिशोर निवासी अजमेर जब रेवासन गांव समीप पहुंचा तो केएमपी हाइवे पर ट्रक के आगे सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी लगा दी। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी से उतरे छह हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक चालक नंदकिशोर को उतारकर मारपीट कर कार में बैठा लिया और मुंह पर कपड़ा व हाथ-पैरों को बांधकर डिग्गी में डाल दिया। इस दौरान कुछ बदमाश ट्रक को लेकर फरार हो गए और अन्य कार को लेकर कुर्थला गांव समीप एक नाले पर चालक नंदकिशोर को रात को छोड़कर फरार हो गए। जब दिन निकला को गांव के किसी व्यक्ति ने रस्सी से बंधे चालक नंदकिशोर देखा। जांच अधिकारी एसआई शोरनलाल ने बताया कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। लूटे गए ट्रक व सामान सहित बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed