फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Truck driver robbed by threatening to stab

Noida News: चाकू मारने की धमकी देकर ट्रक चालक से लूटपाट

Fri, 29 Aug 2025 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Truck driver robbed by threatening to stab
अलीगढ़ यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में बदमाशों ने एक ट्रक चालक को चाकू मारने की धमकी देकर लूटपाट की। वह चालक का मोबाइल और नकदी लेकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

मूलत: अलीगढ़ यूपी निवासी संजीव पेशे से ड्राइवर हैं। समयपुर बादली थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि वह 25 अगस्त को वह ट्रक लेकर दिल्ली आया था। ट्रक को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास पार्क कर वह केबिन में सो गए। कुछ देर बाद शोर शराबा होने पर उसकी नींद खुली। उसने ट्रक के केबिन में तीन बदमाशों को देखा। उसमें से एक बदमाश उनसे मारपीट शुरू कर दी, जबकि दूसरे बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं तीसरे बदमाश ने उनके जेब से सात हजार रुपये और मोबाइल फोन निकाल लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर सभी बदमाश ट्रक से उतरकर जीटी करनाल रोड की ओर भाग गए। पीड़ित ने तुरंत राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed