फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Truck collides with tractor, Aligarh driver dies

Noida News: ट्रक में ट्रैक्टर में मारी टक्कर, अलीगढ़ के चालक की मौत

Wed, 18 Feb 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor, Aligarh driver dies

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर चालक के टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जेवर खुर्जा मार्ग पर स्वास्तिक फार्म हाउस के पास बुधवार हुए हादसे में अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कसेरा निवासी सतेंद्र उर्फ सीओ ट्रैक्टर से जेवर-खुर्जा मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सतेंद्र को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सतेंद्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed