{"_id":"5fda6b6e8ebc3e3bb274e34e","slug":"trouble-with-closing-of-shout-border-again-noida-news-noi5543581148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ला बार्डर बंद होने से फिर बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ला बार्डर बंद होने से फिर बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
चिल्ला बॉर्डर बंद होने से फिर बढ़ी परेशानी
नोएडा। तीन दिन की राहत के बाद चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता फिर बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को इसका असर दिल्ली-नोएडा लिंक रोड से डीएनडी फ्लाईवे तक दिखाई दिया। रास्ता बंद होने के बाद पुलिस ने वाहनों को डीएनडी फ्लाईवे के रास्ते दिल्ली की ओर भेजा।
सुबह 11 बजे तक चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली-नोएडा के बीच वाहनों की आवाजाही सुचारु थी, लेकिन इसके बाद किसानों के उग्र तेवर की वजह से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद होते ही वाहनों की लंबी कतारें एक्सप्रेसवे तक लग गईं। कुछ ही देर में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर डीएनडी के नीचे से चिल्ला की तरफ जाने वाला यातायात रोक दिया। वाहनों को डीएनडी फ्लाईवे के रास्ते दिल्ली की ओर भेजा गया। इसकी वजह से डीएनडी फ्लाईवे पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है और वाहनों की रफ्तार मंद पड़ गई। चिल्ला बॉर्डर बंद होने से दिल्ली जाने के लिए लोगों ने न्यू अशोक नगर का रुख किया। इससे वहां भी लंबा जाम लग गया। वहीं, एनएच-9 के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाने वाला मॉडल टाउन व एनआईबी कट भी बंद रहने से लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी।