{"_id":"69f4c4a5e2fa63cad90ede0f","slug":"trouble-mounts-due-to-the-filth-spread-across-the-market-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93707-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाजार में फैली गंदगी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाजार में फैली गंदगी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
बाजार में फैली गंदगी से बढ़ी परेशानी
ग्रेटर नोएडा संवाद। रामपुर जागीर बाजार में कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में सफाई नहीं होने के कारण बदबू फैल रही है।
स्थानीय निवासी अंकित गुप्ता ने बताया कि कचरा कई दिनों से नहीं उठाया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही सड़ता हुआ कचरा और भी ज्यादा बदबू फैलाने लगा है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी की वजह से ग्राहक भी कम आने लगे हैं, जिससे उनके काम पर असर पड़ रहा है। शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से सफाई कराने और नियमित कचरा उठाने की मांग की है।