फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Triple talaq case filed

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक

Sat, 07 Nov 2020 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq case filed
पुन्हाना। तुसैनी गांव निवासी सलीम की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने मारपीट, दहेज की मांग, जान से मारने की धमकी और तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तुसैनी निवासी सलीम ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन फातिमा की शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। आरोप है कि 8 अगस्त को तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर राजस्थान के थाना पहाड़ी के गांव रावलका निवासी लियाकत, रहीशन और गांव बिलग थाना कामा राजस्थान निवासी साहून, शौकत, सहित अन्य 9 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed