फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   triff impact on goods and apparel

Noida News: महीने भर में 40 प्रतिशत कम हो गया निर्यात, अब और गिरने का सता रहा डर

Sat, 06 Sep 2025 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
triff impact on goods and apparel
- टैरिफ बढ़ने से जिले में निर्यात घटा, 22 सितंबर से व्यापारियों की चमकेगी चांदी
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमेरिका की ओर से कपड़ा निर्यात समेत अन्य उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगने से निर्यात का ग्राफ लगातार गिरने लगा है। पहले टैरिफ की घोषणा से बीते महीनेभर में ही 40 प्रतिशत तक निर्यात घट गया है। जिले के उद्यमियों को अभी और निर्यात घटने का डर सता रहा है। हालांकि, निर्यातक नुकसान की भरपाई के लिए दूसरे देशों का भी रुख कर रहे हैं।

उद्यमियों के अनुसार, जिले से अमेरिका समेत विश्व के अन्य देशों में 92 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया जाता है। इसमें कपड़ा निर्यात, ऑटो पार्ट्स, लेदर, हस्तशिल्प, हथकरघा समेत अन्य सेक्टर के उत्पाद शामिल हैं। अगस्त महीने में ही 25-25 प्रतिशत दो बार टैरिफ बढ़ने के बाद उद्यमियों की चिंता काफी बढ़ गई है। उद्यमियों का कहना है कि अमेरिका के साथ जिस तरह की स्थिति बनी हुई, जल्द मामला सुलझता हुआ भी नजर नहीं आ रहा। ऐसे में उन्होंने यूरोप, ब्राजील, दक्षिण अमेरिका आदि देशों के खरीदारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक नए देशों में ऑर्डर नहीं मिले हैं। टैरिफ बढ़ने से बीते महीने भर में 40 प्रतिशत निर्यात कम हो चुका है। निर्यातक राजीव बंसल ने बताया कि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो आने वालों महीनों में स्थिति ओर बिगड़ जाएगी। उन्होंने बताया कि उनका अमेरिका को हर महीने दो से तीन हजार करोड़ रुपये का औसतन निर्यात होता था। अब महीने भर में निर्यात घटकर एक हजार से 1500 करोड़ रुपये रह गया है।
विज्ञापन


अमेरिका से रिश्ते सामान्य होने में अभी समय
निर्यातक नवीन गुप्ता ने बताया कि उम्मीद है कि इसी नवंबर तक अमेरिका के साथ रिश्ते सामान्य हो जाएंगे, लेकिन अभी के हो रहे घाटे पर उन्होंने चिंता जाहिर की है। अगले तीन महीनों तक यह घाटा और भी बढ़ सकता है, यह डर शहर के हर निर्यातक को सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राद्ध समाप्त होने के बाद 22 सितंबर से व्यापारियों की चांदी
अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया, फिलहाल आज से श्राद्ध होने से बाजार में ग्राहकों की कमी जरूर होगी। लेकिन 22 सितंबर से लागू होने वाली नई जीएसटी की दरें और नवरात्रि जैसे शुभ समय पर व्यापारियों को खासा लाभ हो सकता है। उनका कहना है कि व्यापारियों ने अभी से ही अपने सामानों में छूट की दरें तय कर ली हैं, सामान सस्ते हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed