फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trials for the veteran cricket team begin; three players selected

Noida News: वेटरन क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल शुरू, तीन खिलाड़ी चयनित

Sat, 26 Sep 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Trials for the veteran cricket team begin; three players selected
- बारिश के कारण प्रभावित हुआ ट्रायल, रविवार को बाकी खिलाड़ियों का होगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की वेटरन क्रिकेट टीम के गठन के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से दो दिवसीय ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन के ट्रायल के बाद तीन खिलाड़ियों का जिले की टीम के लिए चयन किया गया। हालांकि, बारिश और मैदान गीला होने के कारण ट्रायल प्रक्रिया प्रभावित रही। अब रविवार को शेष खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल कराए जाएंगे।



दरअसल, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को गौतमबुद्ध नगर में डॉ. गौड़ हरि सिंघानिया वेटरन यूपी टी-20 लीग के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए जिले की वेटरन टीम का गठन किया जा रहा है। शनिवार को हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने फिटनेस, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर आशीष वर्मा, गजेंद्र यादव और अंबा प्रसाद का चयन किया गया।
विज्ञापन




एसोसिएशन के सचिव एवं वेस्ट जोन पूल-एफ टूर्नामेंट के समन्वयक नीलमणि द्विवेदी ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन में प्रदर्शन, फिटनेस और क्रिकेट कौशल को आधार बनाया गया है। बारिश के कारण शनिवार को पूरी चयन प्रक्रिया नहीं हो सकी। रविवार को शेष खिलाड़ियों का ट्रायल पूरा कर टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर की टीम 2 अक्तूबर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हापुड़ वेटरन्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसी दिन दूसरा मैच गाजियाबाद वेटरन्स और अलीगढ़ वेटरन्स के बीच होगा। दोनों मुकाबलों की मेजबानी वेस्ट जोन पूल-एफ के तहत गौतमबुद्ध नगर को मिली है। टीम में 35 से 40 वर्ष की आयु के चार और 40 वर्ष से अधिक आयु के सात खिलाड़ी शामिल होंगे।




बारिश बनी बाधा



शनिवार को हुई बारिश के कारण मैदान गीला हो गया, जिससे निर्धारित समय पर ट्रायल शुरू नहीं हो सके। आयोजकों को मैदान के खेलने योग्य होने का इंतजार करना पड़ा। अब रविवार को शेष खिलाड़ियों का ट्रायल पूरा कर टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed