फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trials for sub-junior football and senior men's hockey concluded in the district

Noida News: जिले में सब-जूनियर फुटबॉल और सीनियर पुरुष हॉकी के ट्रायल संपन्न

Mon, 25 Aug 2025 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Trials for sub-junior football and senior men's hockey concluded in the district
एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचने के कारण बालिका हैंडबॉल के ट्रायल नहीं हुए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को खेल निदेशालय की ओर से बालक वर्ग में सब-जूनियर फुटबॉल, सीनियर पुरुष हॉकी के जिलास्तरीय ट्रायल हुए। इसमें फुटबॉल में 12 खिलाड़ी व हॉकी में आठ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। वहीं, सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले सब-जूनियर बालिका हैंडबॉल के ट्रायल रद्द हो गए। ट्रायल में जिले से एक भी खिलाड़ी नहीं आई।




पीलीभीत के जिला खेल कार्यालय पर 30 अगस्त से 4 सितंबर तक सब-जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता और वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर सकुल लालपुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए सोमवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय ट्रायल हुए। हॉकी ट्रायल में शिवम रावल, सुमित, लक्ष्य शर्मा, रुद्रांश भाटी, जितेश कुमार, शौर्य शर्मा, आर्यन सिंह, उज्ज्वल चौहान और फुटबॉल ट्रायल में सुमित, युवान, अथर पुंडीर, वंश, यश त्यागी, आरव चौधरी, आर्यमन सिंह, यावर हबीब, अयान राय, आकाश, आरव सेशन, अरुण सेशन का चयन मेरठ मंडल ट्रायल के लिए हुआ है। फुटबॉल ट्रायल 26 अगस्त को मेरठ के तोपखाना मैदान और हॉकी ट्रायल 27 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। फुटबॉल ट्रायल जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव वाजिद अली और हॉकी ट्रायल नीरज की देखरेख में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed