{"_id":"5ff7308c8ebc3e2e5b65e5d6","slug":"trial-on-thirty-thirty-health-workers-mewat-news-noi558470231","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के 30-30 कर्मचारियों पर किया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के 30-30 कर्मचारियों पर किया ट्रायल
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका पीएचसी में कोराना वैक्सीन ड्राई रन का जायजा लेते उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा।
- फोटो : Mewat
स्वास्थ्य विभाग के 30-30 कर्मचारियों पर किया ट्रॉयल
नूंह। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की दी जाने वाली वैक्सीन का बृहस्पतिवार को पूर्वाभ्यास हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के 30 कर्मचारियों पर ट्रॉयल किया गया। वहीं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिरोजपुर झिरका व शिकरावा का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उपायुुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की हिदायत के अनुसार स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों का पूरा डाटा तैयार करें, ताकि जब भी वैक्सीन विभाग के पास आए तो उसे दिया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीन के लिए छह जगहों का चयन किया गया है। सभी जगहों पर समुचित स्टाफ नियुक्त किया गया है और प्रत्येक सेंटर पर मेडिकल ऑफिसर और एंबुलेंस की व्यवस्था हैं।
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. बसंत दुबे सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि प्रथम चरण में शामिल कर्मचारियों का डाटा पहुंच चुका है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि वैक्सीन दिए जाने के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। वैक्सीन लगवाने वाले को मानसिक तौर पर तैयार किया जाए। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रॉयल के दौरान सबसे पहले व्यक्ति वैक्सीनेशन ऑफिसर-1 के पास जाता है, वहां पर उसका सूची में नाम और आईडी चैक की जाती हैं। उसके बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-2 के पास भेजा जाता है, जहां पर उसका नाम विभाग की कोविड एप में चेक किया जाता है और उसके नाम का मिलान किया जाता है। यहां पर सत्यापन होने के बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-3 के पास भेजा जाता है, यहां पर उसको वैक्सीन दी जाती है। वैक्सीन के बाद यहां पर ऑब्जर्वेशन रूम बनाया गया है, जहां व्यक्ति को आधा घंटा बैठाया जाता है। यदि कोई साइड इफेक्ट आता है, तो यहां पर एएफआई रूम की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर नूंह सीएचसी के एसएमओ डॉ. संदीप राजपूत, फिरोजपुर झिरका सीएचसी के एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।