फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Travel expensive on Yamuna Expressway from today

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से सफर महंगा

Thu, 01 Sep 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Travel expensive on Yamuna Expressway from today
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक तरफ से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, अभी नई दरें जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था। अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसी तरह व्यावसायिक वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार दरें बढ़ाई गईं हैं। बढ़ी हुई दरों से दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। इधर, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरों का असर निजी आपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा। रोडवेज के अधिकारियों ने किराया बढ़ाने को लेकर गुणा-भाग शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मशीन में साफ्टवेयर अपडेट कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

टोल की नई दरें
वाहन पुरानी दरें नई दरें
कार 415 431
एलसीवी 645 690
बस/ट्रक 1310 1480
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed