फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transport Corporation failed to recruit 100 drivers in nine months

Noida News: बाढ़् से नष्ट हुईं फसलों के मुआवजे की मांग

Sat, 04 Oct 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation failed to recruit 100 drivers in nine months
बागपत कलक्ट्रेट में मुआवजा की मांग को पहुंचे जागौस के ग्रामीण: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जागौस गांव के किसान शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर यमुना में बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
किसान सोनू, जगदीश शर्मा, सतीश, तिलकराम आदि ने बताया कि यमुना में बाढ़ आए हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। अभी तक भी प्रशासन ने मुआवजा देने की तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे किसान काफी परेशान हैं और किसान कई बार प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग कर चुके हैं। किसानों की दुर्दशा पर ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर क्रेडिट कार्ड व सहकारी समिति से जो लोन ले रखा है उसको माफ कराने, जल्द नष्ट फसल का मुआवजा दिलाने, गांव में अवैध रूप से हो रहे खनन को रुकवाने की मांग की। डीएम ने जल्द ही किसानों की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। इस दौरान तिलकराम, देवेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, राकेश कुमार, मांगेराम, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed