फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transformer is faulty, there is no electricity since Thursday evening, 1500 families are troubled

Noida News: ट्रांसफार्मर खराब, बृहस्पतिवार शाम से नहीं आई बिजली, 1500 परिवार परेशान

Fri, 04 Jul 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Transformer is faulty, there is no electricity since Thursday evening, 1500 families are troubled
अजनारा होम्स के लोगों का आरोप, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, लिफ्ट बंद होने से नीचे-ऊपर जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम खराब हुआ ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम तक ठीक नहीं हुआ। ऐसे में करीब 1500 परिवार डीजी सेट की सप्लाई पर निर्भर हैं। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से लिफ्ट भी बंद हो गई है। इससे ऊपर-नीचे जाने में परेशानी हो रही है। निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन पर रखरखाव सही न करने का आरोप लगाया है।

निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि हर दिन कोई न कोई नहीं समस्या आ जाती है। सोसाइटी के छह टावर के लोग परेशान हैं। डीजी सेट से बिजली सप्लाई उन्हें महंगी पड़ती है। निवासियों ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण उन्हें पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ रही है। उनका आरोप है कि सोसाइटी में बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर भी खराब है। लोगों का आरोप है कि सुबह दफ्तर, बच्चों को स्कूल या अन्य काम से लोगों को बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में लिफ्ट काफी जरूरी सुविधा है, जिसके बंद होने पर लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

20 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है डीजी सेट वाली बिजली
ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण जे, एफ, एल, के, एम समेत छह टावर में बिजली आपूर्ति बाधित है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीजी के संचालन पर 20 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क लिया जाता है। बिल्डर प्रबंधन को हर समय-समय से मेंटेनेंस शुल्क दिया जाता है। फिर भी सुविधाएं ठीक से नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed