{"_id":"69e37a3d06c28d1e84052b6d","slug":"tralls-parked-on-road-outside-container-depot-causing-jams-noida-news-c-23-1-lko1064-92582-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंटेनर डिपो के बाहर सड़क पर खड़े ट्रालों से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंटेनर डिपो के बाहर सड़क पर खड़े ट्रालों से लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुल्क बचाने के लिए चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे कर रहे खड़ा
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी-नोएडा मार्ग पर तिलपता गांव स्थित कंटेनर डिपो के सामने सड़क किनारे ट्रालों के खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा है। खासकर सुबह और शाम में यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, डिपो के अंदर पेड पार्किंग की व्यवस्था है, जिसका प्रतिदिन का शुल्क 300 से 500 रुपये तक है। लेकिन, कई ट्राला चालक शुल्क बचाने के लिए अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं। सड़क के दोनों ओर ट्रालों की कतार लग जाने से केवल एक वाहन के निकलने भर की जगह बचती है, जिससे गति धीमी हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार यह जाम एक किलोमीटर तक लंबा हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रालों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जाए, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।