फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trains will be affected today and tomorrow due to technical work.

Noida News: तकनीकी कार्य के चलते आज व कल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Sat, 27 Sep 2025 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Trains will be affected today and tomorrow due to technical work.
​भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक पर आरयूबी निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके कारण शनिवार और रविवार को ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनें रद्द और कुछ आंशिक रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि प्रारंभिक स्टेशन से गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार सवारी ट्रेन 27 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54704 जयपुर-बठिंडा ट्रेन 27 सितंबर को केवल जयपुर से लोहारू तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 54703 बठिंडा-जयपुर ट्रेन 28 सितंबर को बठिंडा के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी और बठिंडा-लोहारू खंड में आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


20 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के कारण नहीं लिया गया था ब्लॉक
दूधवाखारा-आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए 20 सितंबर को रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाना था। लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के कारण 20 सितंबर को ब्लॉक नहीं लिया गया। अब यह ब्लॉक 27 सितंबर को लिया जा रहा है। परीक्षा के चलते रेलवे ने ब्लॉक लेने की अवधि बढ़ाकर 27 तक कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवर्तित मार्ग रहने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर ट्रेन 27 सितंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया लोहारू-सीकर-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में ट्रेन चिडावा, झुझुनूं, नवलगढ़, सीकर और फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार ट्रेन 27 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 04717 हिसार-तिरुपति ट्रेन 27 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed