Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trainees will now learn the craft of becoming teachers by instructing children in schools

Noida News: अब स्कूलों में बच्चों को पढ़ाकर शिक्षक बनने का हुनर सीखेंगे प्रशिक्षु

Mon, 02 Nov 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Trainees will now learn the craft of becoming teachers by instructing children in schools
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों को पढ़ाकर शिक्षक बनने की सीख लेंगे डीएलएड और बीएड प्रशिक्षु



इंटर्नशिप के जरिए कक्षा संचालन, अनुशासन और कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाने का मिलेगा व्यावहारिक अनुभव



ग्रेटर नोएडा। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को अब केवल किताबों और प्रशिक्षण संस्थानों तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें स्कूलों में बच्चों के बीच जाकर पढ़ाने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। डीएलएड और बीएड प्रशिक्षुओं को स्कूलों में इंटर्नशिप कराने की व्यवस्था तैयार की जा रही है। इसके तहत प्रशिक्षु कक्षाओं में पढ़ाने के साथ शिक्षक की जिम्मेदारियों और चुनौतियों को भी समझेंगे। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण पूरा होने से पहले ही उन्हें शिक्षण कार्य के लिए तैयार करना है।



डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस पहल का मकसद भावी शिक्षकों को नौकरी मिलने से पहले कक्षा संचालन में दक्ष बनाना है। अभी तक प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षण के सिद्धांत, पाठ योजना और पढ़ाने की अलग-अलग विधियों का अध्ययन करते हैं, लेकिन वास्तविक कक्षा में बच्चों को संभालना और उनकी समझ के अनुसार पढ़ाना अलग चुनौती होती है। स्कूलों में इंटर्नशिप से उन्हें इसका अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन




डायट प्रवक्ता राजेश खन्ना ने बताया कि प्रशिक्षु सीखेंगे कि एक ही कक्षा में अलग-अलग बौद्धिक स्तर के विद्यार्थियों को किस तरह पढ़ाया जाए। पढ़ाई में कमजोर बच्चों की पहचान करने, उन्हें अतिरिक्त समय देने और उनकी सीखने की क्षमता बढ़ाने के तरीके भी समझेंगे। इसके अलावा कक्षा में अनुशासन बनाए रखने, उपस्थिति दर्ज करने, पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनुभवी शिक्षकों से सीखेंगे पढ़ाने के तरीके



इंटर्नशिप के दौरान प्रशिक्षुओं को स्कूलों में कार्यरत अनुभवी शिक्षकों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। वे बच्चों की रुचि और समझ के अनुसार पढ़ाने की शैली में बदलाव करना सीखेंगे। पाठ योजना तैयार करने से लेकर उसे कक्षा में लागू करने तक की प्रक्रिया भी समझ सकेंगे।




बच्चों को भी मिलेगा अतिरिक्त सहयोग



इस पहल से स्कूलों के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में अतिरिक्त सहयोग मिल सकेगा। खासकर कमजोर विद्यार्थियों को विषय समझने में मदद मिलेगी। वहीं, प्रशिक्षुओं के नियमित काम की निगरानी और मूल्यांकन से उनकी शिक्षण क्षमता में सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed