फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trainee Lab Technician Commits Suicide by Hanging

Noida News: प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Tue, 21 Apr 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Trainee Lab Technician Commits Suicide by Hanging
प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन

सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर में हुई घटना

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर के फ्लैट में रहने वाले 19 वर्षीय प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने सोमवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह इस घटना का पता चला।

इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्र ने माफी मांगते हुए लिखा है कि सॉरी मम्मी-पापा जैसा बनना चाहता था, वैसा नहीं बना सका। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से श्रावस्ती के भिनगा निवासी अवधेश कुमार चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहा था। वह चाइल्ड पीजीआई परिसर के फ्लैट में रहता था। मंगलवार को रोजाना की तरह प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचा तो दोस्त फ्लैट से बुलाने गया तो शव पंखे पर लटका मिला। इसकी सूचना चाइल्ड पीजीआई के अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर अवधेश के परिजनों को जानकारी दी। परिजन अवधेश के शव को लेकर श्रावस्ती के लिए निकल गए। पिता अवनीश कुमार ने बताया कि अवधेश करीब तीन माह पहले ही यहां फ्लैट में रहने आया था। सोमवार को उसने परिवार से फोन पर बातचीत भी की थी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed