फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trafficker absconded from 16 cow dynasty

16 गोवंश को मुक्त कराया, तस्कर फरार

Sun, 29 Nov 2020 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Trafficker absconded from 16 cow dynasty
गोवंश को मुक्त कराने वाली टीम। - फोटो : Mewat
16 गोवंश को मुक्त कराया, तस्कर फरार
विज्ञापन

नूंह। सीएस स्टाफ ने शनिवार देर शाम गो तस्करों के चंगुल से 16 गोवंश को मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि आरोपी तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार गोवंश को संगेल गोशाला में छोड़ दिया है। वहीं आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र आमीन, शोएब पुत्र आमीन, मुश्ताक पुत्र कामनद्दीन, मुन्ना पुत्र सियाद्दीन व मौसिम पुत्र सरफुद्दीन निवासी अड़बर के रूप में हुई है। सीएस स्टाफ प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि तस्कर, गोवंश को राजस्थान ले जाने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर खेड़ला मोड से गोवंश को मुक्त कराया गया है। फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हर बार फरार हो जाते हैं तस्कर
सरकार के कड़े कानून के बाद भी जिले में गो तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। गोवंश को मुक्त कराने के बाद हर बार पुलिस के हाथों से तस्कर फरार हो जाते हैं। जिला गोशाला के प्रधान अनिल का कहना है कि पुलिस को तस्करों पर लगाम लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed