फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic police will monitor jammed places with drones

Noida News: जाम लगने वाले स्थानों पर ड्रोन से निगरानी करेगी ट्रैफिक पुलिस

Wed, 28 Jun 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Traffic police will monitor jammed places with drones
फोटो---
विज्ञापन


जाम लगने वाले स्थानों पर ड्रोन से निगरानी करेगी ट्रैफिक पुलिस

- पहले दिन का ट्रायल रहा सफल, जाम वाले अन्य प्वाइंट पर भी किया जाएगा ट्रायल

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब ड्रोन की मदद लेगी। परीक्षण के तौर पर बुधवार को सेक्टर-14ए से एक ड्रोन उड़ाकर व्यस्त समय में लगने वाले जाम का जायजा लिया गया। ड्रोन दिल्ली से सटे नोएडा की सीमा चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, फिल्म सिटी रोड, दलित प्रेरणा स्थल व महामाया फ्लाईओवर के ऊपर उड़ाया गया। परीक्षण सफल होने पर भविष्य में जाम की समस्या को दूर करने के लिए ड्रोन से निगरानी का रास्ता साफ हो गया।
गौरतलब है कि दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों के लिए नोएडा ट्रांजिट रूट है। इसके कारण यहां वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में कई बार जाम की समस्या विकराल हो जाती है। समस्या का हल निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करने का फैसला लिया। बुधवार शाम व्यस्त समय में एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया अभी इसका ट्रायल किया है। जाम वाले अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन उड़ा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो ड्रोन का इस्तेमाल जाम की समस्या को दूर करने में किया जाएगा।
विज्ञापन

वॉयस सिस्टम से किया जाएगा लैस

कई बार वाहन खराब होने की स्थिति में जाम लग जाता है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में ड्रोन व वॉयस सिस्टम की मदद से ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed