फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic police will give information about fog, jam thrice a day

कोहरे, जाम की दिन में तीन बार जानकारी देगी ट्रैफिक पुलिस

Tue, 14 Dec 2021 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Traffic police will give information about fog, jam thrice a day
नोएडा। कोरोना बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस रोजाना तीन बार बुलेटिन जारी करेगी। इसमें 12 प्रमुख स्थानोें की स्थिति के बारे में सुबह, दोपहर व शाम को बताया जाएगा। इससे वाहन चालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन

डीसीपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि सर्दी बढ़ते ही कोहरे के कारण यातायात पर असर पड़ने लगा है। ऐसे में कोहरे, जाम और किसी हादसे के बारे में यातायात पुलिस अब ट्विटर पर बुलेटिन जारी करेगी। इसके लिए शहर के 12 स्थानों का चयन किया गया है। इनमें डीएनडी टोल बार्डर, चिल्ला बार्डर, कालिंदी कुंज बार्डर, नोएडा एक्सटेंशन शाहबेरी पुलिया, किसान चौक, छिजारसी, मॉडल टाउन गोलचक्कर, सेक्टर-15 गोलचक्कर, जेवर टोल, परी चौक, नोएडा एक्सप्रेसवे, सूरजपुर घंटाघर गोलचक्कर शामिल हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर सुबह आठ से नौ, दोपहर दो बजे और शाम पांच से सात बजे तक जाम, कोहरा व किसी हादसे सहित अन्य तरह की जानकारी देगी। वहीं, कोई भी व्यक्ति इन स्थानों पर ट्रैफिक की जानकारी के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन 9971009001 पर फोन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसके तहत जनपद के 12 प्रमुख स्थानों से दिनभर में तीन बुलेटिन जारी किया जाएगा।
-गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed