{"_id":"6824d5364820a1e90d0b9c74","slug":"traffic-police-sent-challan-of-40-thousand-for-kicking-barricade-in-noida-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चालकों की अब खैर नहीं: नोएडा में बैरिकेडिंग को मारी लात, ट्रैफिक पुलिस ने भेजा 40 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों की अब खैर नहीं: नोएडा में बैरिकेडिंग को मारी लात, ट्रैफिक पुलिस ने भेजा 40 हजार का चालान
Wed, 14 May 2025 11:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 14 May 2025 11:10 PM IST
सार
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की बैरिकेडिंग को लात मारकर हटाने वाले बाइक सवार युवक का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक का 40 हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
नोएडा 40 हजार चालान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले चालकों की अब खैर नहीं है। ट्रैफिक पुलिस की बैरिकेडिंग को लात मारकर हटाने वाले एक बाइक सवार युवक का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवक ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेडिंग को लात मार रहा है। एक के बाद एक कई लात मारकर बैरिकेडिंग हटाते हुए वीडियो में कैद हो गया।
बैरिकेडिंग हटाने के बाद नियमों को तार तार करते हुए वीडियो वायरल हो गया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने साढ़े 40 हजार का भारी भरकम चालान भेजा है और मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
