फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic jam on the road from Nagla Hukam Singh to Jewar.

Noida News: नगला हुकुम सिंह से जेवर जाने वाले मार्ग पर लगा जाम

Mon, 07 Sep 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the road from Nagla Hukam Singh to Jewar.
यमुना सिटी (संवाद)। नगला हुकुम सिंह से जेवर जाने वाले मार्ग पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। गांव के बीच से होकर जाने वाला यह मार्ग सिंगल रोड है और इस पर दोनों तरफ से वाहन आमने सामने आ गए। वहीं ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने वाली ई-बसें भी जब रास्ते में आ गईं, तो दोनों तरफ से रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन

दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आमने सामने से आईं दो बसों के एक साथ निकलने की जगह नहीं बची। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रबूपुरा से जेवर जाने वाले लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह यह क्षेत्र का व्यस्त रास्ता है। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण यहां आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। ग्रामीणों ने मार्ग को चौड़ा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed