{"_id":"6ab299e505c5abc3b90236fd","slug":"traffic-diversion-in-greater-noida-from-the-24th-to-the-29th-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106869-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रेड शो के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रेड शो के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने यातायात और पार्किंग को लेकर विस्तृत योजना जारी की
25 सितंबर को वीवीआईपी आगमन के दौरान 13 मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
24 से 29 सितंबर तक एक्सपो मार्ट के आसपास भारी वाहनों की नो-एंट्री
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात और पार्किंग को लेकर विस्तृत योजना जारी की है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में कारोबारियों, अंतरराष्ट्रीय क्रेता प्रतिनिधिमंडलों और आम लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए 24 से 29 सितंबर तक एक्सपो मार्ट और आसपास के मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही लोगों से पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने और संभव हो तो मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने को कहा है। किसी भी यातायात संबंधी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस और अन्य आपातकालीन वाहनों को सुरक्षित तरीके से रास्ता दिया जाएगा।
25 सितंबर को वीवीआईपी मूवमेंट पर विशेष व्यवस्था
25 सितंबर को सीएम और गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास कुछ मार्गों पर अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
-बिसरख रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 की ओर भेजा जाएगा।
-डीएनडी से आने वाले वाहनों को रजनीगंधा चौक की ओर डायवर्ट कर एमपी-1 और डीएससी मार्ग से भेजा जाएगा।
-कालिंदी बॉर्डर से आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर भेजा जाएगा।
-सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग का प्रयोग करना होगा।
-परी चौक से नोएडा जाने वाले यातायात को सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि सूरजपुर से परीचौक जाने वाले वाहनों को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर भेजा जाएगा।
-पी-3 गोलचक्कर से परीचौक होकर सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले वाहनों को स्वर्णनगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-आगरा की ओर से नोएडा आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले जेवर की ओर उतारकर साबौता अंडरपास, खुर्जा बाईपास और जहांगीरपुर की ओर भेजा जाएगा।
-आगरा से नोएडा आने वाले यातायात को हिंडन कट से सेक्टर-151 की डबल सर्विस रोड की ओर भी डायवर्ट किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से सेक्टर-94 की ओर भेजा जाएगा।
-जेआईपी फ्लाईओवर से फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर डीएनडी जाने वाले वाहनों को फिल्मसिटी अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा।
-रजनीगंधा से डीएनडी होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को न्यू अशोक नगर बॉर्डर की ओर भेजा जाएगा। गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से सेक्टर-14ए फ्लाईओवर होकर दिल्ली जाने वाले यातायात के लिए भी न्यू अशोक नगर बॉर्डर का मार्ग निर्धारित किया गया है।
अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए पार्किंग
ट्रेड शो में आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। विशिष्ट कार्डधारक वाहन एक्सपोमार्ट गेट नंबर-1 से प्रवेश कर आगंतुक को ड्रॉप करने के बाद स्टेलर जिमखाना क्लब में पार्क होंगे। अंतरराष्ट्रीय बायर्स और डेलीगेशन की बसें व गाड़ियां गेट नंबर-2 से प्रवेश कर ड्रॉप के बाद योगी गोलचक्कर और नासा गोलचक्कर होते हुए निर्धारित पार्किंग में जाएंगी। गेट नंबर-3 और 4 से आने वाले आगंतुकों को बस स्टॉप पर उतारने के बाद वाहन सर्विस रोड से होते हुए नासा पार्किंग में जाएंगे। गेट नंबर-5 और 6 से आने वाले वाहनों को ड्रॉप के बाद योगी गोलचक्कर से नासा गोलचक्कर की पार्किंग में भेजा जाएगा। प्रेस और मीडिया वाहनों के लिए भी गेट नंबर-5 पर ड्रॉप की व्यवस्था की गई है। सामान्य आगंतुक और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नासा गोलचक्कर में वाहन पार्क कर पैदल या शटल सेवा से एक्सपोमार्ट पहुंच सकेंगे। नासा गोलचक्कर पार्किंग में करीब आठ से 10 हजार वाहनों की क्षमता बताई गई है।
260 ट्रकों के लिए अलग पार्किंग
प्रदर्शनी में सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। नासा गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर और साकीपुर गोलचक्कर होते हुए 130 मीटर रोड से रामपुर-फतेहपुर तिराहे के पास बनी ट्रक पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे। यहां करीब 260 ट्रकों की क्षमता है। इसके अलावा नासा गोलचक्कर के पास एनआईटी कॉलेज के सामने सर्विस रोड पर करीब 80 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बनाई गई है। आम वाहनों के लिए केसीसी कॉलेज, यूनाइटेड कॉलेज, जुबिलेंट रिसर्च सेंटर, आईटीएस कॉलेज, ट्रिनिटी कॉलेज, कलाधाम सोसायटी, स्टेलर जिमखाना, इन्नोवेटिव कॉलेज समेत 10 वैकल्पिक पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। इनकी कुल क्षमता करीब 1655 वाहनों की है।
भारी वाहनों को इन वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा
- दिल्ली बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी बॉर्डर से आने वाले भारी वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को जेवर टोल प्लाजा से पहले ही वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा।
-ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गौतमबुद्धनगर में भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के संचालन पर नो-एंट्री रहेगी। ऐसे वाहनों को एनएच-24, एनएच-91 आदि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।