फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic diversion from today for Sultanpur underpass construction

Noida News: सुल्तानपुर अंडरपास निर्माण के लिए आज से ट्रैफिक डायवर्जन

Fri, 03 Apr 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversion from today for Sultanpur underpass construction
- सेक्टर-108 का छोटा अंडरपास पूरी तरह बंद रहेगा, सेक्टर-82 से 130 तक यातायात होगा प्रभावित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुल्तानुपर अंडरपास निर्माण की वजह से शनिवार से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। निर्माण अवधि के दौरान सेक्टर-108 के छोटा अंडरपास से आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे पर यातायात पूर्व की तरह सामान्य रूप से चलता रहेगा। प्रतिबंध केवल सर्विस रोड और अंडरपास पर लागू रहेगा।
प्राधिकरण के अनुसार, नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर सेक्टर-82 उतरने वाले कट से करीब 100 मीटर आगे से लेकर सेक्टर-82 एक्सप्रेस-वे चढ़ने वाले कट तक आवाजाही बंद रहेगी। ग्रेनो से नोएडा की ओर आने वाली सर्विस रोड पर सेक्टर-130 सुल्तानपुर कट से सेक्टर-128 उतरने वाले कट तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। सेक्टर-127, 128, 129 और 132 की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-108 छोटा अंडरपास से पहले बाएं मुड़कर पेट्रोल पंप के सामने बने सेंट्रल वर्ज कट से यू-टर्न लेकर डबल सर्विस (45 मीटर) मार्ग का उपयोग करेंगे। इसके बाद जेपी फ्लाईओवर के पास बने लूप से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह सेक्टर-132, 128 और 129 से दिल्ली व नोएडा की ओर आने वाले वाहन बख्तावरपुर गोलचक्कर होकर डबल सर्विस रोड से सेक्टर-127/126 कट के जरिये एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-82, 108, 110 और ग्राम गेझा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग डायवर्जन व्यवस्था की गई है। ये वाहन जेपी फ्लाईओवर और सेक्टर-130 चढ़ने वाले कट का उपयोग कर नोएडा और दिल्ली की ओर जा सकेंगे। सेक्टर-92 और 93 की ओर से आने वाले वाहनों को पंचशील अंडरपास से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed