फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic diversion caused jam at Kalindi Kunj

Noida News: कालिंदी कुंज पर ट्रैफिक डायवर्जन से लगा जाम

Tue, 15 Jul 2025 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversion caused jam at Kalindi Kunj
पीक आवर्स में फंसे लोग, कांवड़ यात्रा के कारण एक ओर से सड़क की गई बंद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कालिंदी कुंज पर मंगलवार को ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सुबह और शाम को पीक आवर्स में जाम लग गया। कांवड़ यात्रा के कारण ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों के लिए एक ओर की सड़क को आरक्षित किया है। इस वजह से एक ही रास्ते पर ट्रैफिक का अधिक दबाव हो गया जिससे जाम लग गया। सुबह के समय जाम में एंबुलेंस भी फंसी दिखी। लोग घंटों जाम से जूझते दिखे। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस मौके पर स्थिति को सामान्य करवाती नजर आई। यह स्थिति 23 जुलाई तक रहेगी।
डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली के कालिंदी कुंज से नोएडा की ओर आने वाली एक लेन को बंद किया गया है। मार्ग पर बैरिकेड लगाकर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ओखला पक्षी विहार से निकल कांवड़िये दिल्ली होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। ऐसे में कालिंदी कुंज रास्ते पर सड़क आरक्षित होगी। डायवर्जन के दौरान सिर्फ कांवड़ ले जाने वाले और शिविर लगाने से संबंधित लोगों को छूट रहेगी। सेक्टर-14ए स्थित चिल्ला बार्डर के पास बने स्थायी ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई जाएगी। कांवड़ का जत्था गुजरने के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को रोककर कांवड़ियों को रास्ते दिखाने का काम करेंगे। कांवड़ यात्रा वाले मार्ग की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की जाएगी। जिन मार्गों पर शिविर लगेंगे उनसे बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अभी पीक आवर्स में खुलेगी सड़क, कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर की जाएगी पूरी बंद
अधिकारियों ने बताया कि कांवड़िये दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर से नोएडा में प्रवेश करते हैं। यहां से ओखला पक्षी विहार आते हैं। ओखला पक्षी विहार पार करते ही दिल्ली के कालिंदी कुंज लालबत्ती की ओर जाकर गंतव्य को जाते हैं। अधिकारियों का यह भी कहना है कि फिलहाल डायवर्जन तो लागू कर दिया गया है लेकिन जब तक अधिक संख्या में कांवड़िये नहीं आते तब तक बीच-बीच में पीक आवर्स में सड़क को खोल दिया जाएगा लेकिन कांवड़ियों की बढ़ती संख्या होने पर इस मार्ग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed