फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traditional courses will again be made to increase employment in engineering

इंजीनियरिंग में रोजगार बढ़ाने के लिए फिर से बनेंगे परंपरागत कोर्स

Sat, 31 Oct 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traditional courses will again be made to increase employment in engineering
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद युवाओं को सौ फीसदी रोजगार से जोड़ने के लिए पारंपरिक कोर्स को रिडिजाइनिंग किया जाएगा। इससे इंजीनियरिंग करने के बाद युवा अब बेरोजगार नहीं रहेेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, इन कोर्स में युवाओं के लिए रोजगार के मौके बेहद कम होते हैं। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक सत्र 2021-22 सें इंजीनियरिंग के कोर एरिया के कोर्स व पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। आगामी सत्र से देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में इन नए कोर्स और पाठ्यक्रम के तहत ही पढ़ाई कराई जाएगी। कोर एरिया के ये कोर्स रोजगार और प्रौद्योगिकी पर आधारित होंगे। इसी के तहत एआईसीटीई ने सभी तकनीकी कॉलेजों से शैक्षणिक सत्र 2021 में पढ़ाई के लिए नए कोर्स और पाठ्यक्रम पर 15 नवंबर तक सुझाव मांगे हैं। नए कोर्स और नए पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करवाने से पहले तकनीकी कॉलेजों को एआईसीटीई से मान्यता लेनी जरूरी है।
विज्ञापन

एसोचैम, नैसकॉम, गूगल करेगा मदद
मार्केट डिमांड के आधार पर पारंपरिक कोर्स कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिानिक, केमिकल और सिविल इंजीनियरिंग को रिडिजाइन किया जाएगा। इसके अलावा कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, एंबोडिड एसडब्ल्यू, डाटा एनालिस्ट्स, रोबोटिक साइंस, मार्केटिंग, मोबोलिटी कोर एरिया जोड़े जाएंगे। इसमें एप्पल, गूगल, एसोचैम, फिक्की, सीआईआई, नैसकॉम, आईआईटी के प्रतिनिधि मदद करेंगे, ताकि डिमांड के आधार पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो। उल्लेखनीय है कि आईआईटी कमेटी ने सरकार को परंपरागत रोजगार मुहैया न करने वाले कोर्स को खत्म करने का सुझाव दिया था। इसी के चलते इंजीनियरिंग कॉलेजों में ऐसे कोर्स में सीटों में कटौती भी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed