फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trade shows will be organised in every district from October 9: Rakesh Sachan

नौ अक्तूबर से हर जिले में आयोजित होंगे ट्रेड शो : राकेश सचान

Sun, 28 Sep 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Trade shows will be organised in every district from October 9: Rakesh Sachan
- प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के मंच से की घोषणा, मिलेंगे निशुल्क स्टॉल
विज्ञापन

नंबर
75 जिलों में होगा आयोजित
8 दिनों का होगा आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 9 अक्तूबर से ट्रेड शो आयोजित होगा। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के मंच से इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पहली आयोजित होने वाले ट्रेड शो में उद्यमियों को निशुल्क स्टॉल मिलेंगे। ट्रेड शो में खादी, टेक्सटाइल, ओडीओपी व अन्य सेक्टर के उद्यमी भाग लेंगे।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे दिन रविवार को “खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन” विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि खादी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में 9 अक्तूबर से आठ दिवसीय ट्रेड शो का आयोजन होगा। पहली बार इतना बड़ा आयोजन होगा। इसमें उद्यमियों को स्टॉल निशुल्क दिए जाएंगे। ताकि वो अपने उत्पादों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर सकें।
विज्ञापन

विवि में खोले जाएंगे खादी काउंटर
मंत्री राकेश सचान ने कहा कि खादी वस्त्र नहीं, विचार है। सरकार के प्रयास से यूपी में खादी की बिक्री दोगुना बढ़ गई है। जीएसटी सुधार से एमएसएमई सेक्टर को ताकत मिली है। मंत्री ने कहा कि खादी का उत्पादन घट रहा है। साथ ही शोरूम की संख्या भी कम हो रही है। इस पर सरकार गंभीर है। युवाओं को खादी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों में खादी शोरूम खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed