{"_id":"650c8c83af0f8d1e9004cff0","slug":"trade-show-four-thousand-roadways-passengers-affected-noida-news-c-1-gnd1002-940162-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड शो: रोडवेज के चार हजार यात्री प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड शो: रोडवेज के चार हजार यात्री प्रभावित
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। ग्रेनो एक्सपो मार्ट में बृहस्पतिवार से शुरू हुए ट्रेड शो के चलते रोडवेज यातायात प्रभावित रही। रूट में बदलाव होने से नोएडा डिपो की बसें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होती हुई नहीं जा रही। रूट बदलने से यात्रा में लगने वाला समय और किराया बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को रोडवेज यात्री आधे घंटे तक की देरी के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचे। नोएडा डिपो से अलग-अलग रूट के लिए कुल 40 बसें एक्सप्रेसवे के रास्ते रवाना होती हैं और करीब इतनी ही बसें वापस आती हैं। नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि रूट में बदलाव के चलते बस यात्रा के किमी में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे कुछ रास्तों पर किराये में भी पांच-दस रुपए का अंतर भी देखने को मिला। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से दूसरे रास्तों पर भी यातायात का भार पड़ा है। नोएडा डिपो से रोडवेज बसों की 24 सितंबर तक एक्सप्रेसवे से आवाजाही बंद रहेगी।