फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tractor-trolley filled with bricks overturns, two children injured

Noida News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चे घायल

Sun, 08 Feb 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley filled with bricks overturns, two children injured
बच्चों का ग्रेटर नोएडा में चल रहा है उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के रौनीजा गांव में ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो मासूम बच्चे उसके नीचे दब गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।


बच्चों के पिता अमित और बबलू सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह उनके बच्चे गांव में ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से गुजर रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली वहां पर पहुंची जो तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण मोहल्ले में बने एक मकान के चबूतरे पर टकराकर पलट गई। इसमें बबलू का 8 वर्षीय बेटा भूपेंद्र और अमित का 11 वर्षीय बेटा मानव ईंटों के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से बच्चो को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि उनके पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed