{"_id":"68f7d8716c9daeab73045d57","slug":"tractor-ran-over-youths-standing-in-the-street-one-in-critical-condition-na-news-c-27-1-smrt1004-163335-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गली में खड़े युवकों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गली में खड़े युवकों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, एक की हालत गंभीर
Wed, 22 Oct 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव अलीनगर पालनी में सोमवार रात गली में खड़े युवकों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के बाद चालक मौके से भाग गया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसे हिट एंड रन का मामला मानते हुए आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घायल के भाई भीष्म पुत्र राजपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे उसका भाई देवेंद्र सिंह कुछ युवकों के साथ घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान गांव का ही प्रीत तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए आया और भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। देवेंद्र ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पर प्रीत के अलावा गांव का ही एक युवक और बैठा था। वीडियो के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।