फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Toy Park: 140 allottees, 84 leases but construction started on only three

टाॅय पार्क: 140 आवंटी, 84 लीज लेकिन निर्माण शुरू हुए सिर्फ तीन

Mon, 28 Jul 2025 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Toy Park: 140 allottees, 84 leases but construction started on only three
टाॅय पार्क: 140 आवंटी, 84 लीज लेकिन निर्माण शुरू हुए सिर्फ तीन
विज्ञापन

सीईओ ने टॉय पार्क में भूखंड लेने वाले उद्यमियों के साथ की बैठक

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में प्रस्तावित टॉय पार्क में 140 भूखंड उद्यमियों को आवंटित किए गए। इनमें से 84 की लीज डीड भी प्राधिकरण कर चुका है। लेकिन यहां अब भी औद्योगिक विकास शून्य है। इसकी वजह यह है कि अभी तक केवल तीन ने ही टॉय पार्क में फैक्ट्री का निर्माण शुरू कराया है।
सोमवार को यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने टॉय पार्क में भूखंड लेने वाले उद्यमियों के साथ मुख्यालय में बैठक कर इसमें आ रही दिक्कतों पर बात की। सीईओ का कहना है कि अगर लीज डीड या मानचित्र स्वीकृत कराने में कोई दिक्कत है तो इसे बताएं। टॉय पार्क में उद्योग शुरू करना शीर्ष प्राथमिकता में है। टॉय पार्क योजना केंद्र व राज्य दोनों सरकारों की महत्वकांक्षीय योजना में शामिल है। ऐसे में आवंटी योजना के ब्रोशर के नियमाें के मुताबिक लीज डीड पूरी करा लें। निर्धारित समय में उद्योग को यहां क्रियाशील भी कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने सेक्टर-33 में यह टॉय पार्क विकसित किया है। यहां खिलौने बनाने की फैक्ट्री लगाई जानी है। यहां अभी तक 140 भूखंड आवंटित किए गए हैं। इनमें से 97 आवंटियों को चेकलिस्ट जारी की गई है। 84 आवंटियों ने अपनी लीज डीड भी प्राधिकरण से कराई। इसके बाद भी अभी तक मौके पर केवल तीन फैक्ट्री का ही निर्माण शुरू हुआ है। इसको लेकर पूर्व में भी शासन स्तर से नाखुशी प्राधिकरण को जताई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या भविष्य में अच्छे रिटर्न के लालच में भूखंड खरीदे गए
टॉय पार्क में फैक्टि्रयों के निर्माण शुरू नहीं होने और इसमें उद्यमियों के भी दिलचस्पी नहीं दिखाने से यह सवाल खड़ा होता है कि क्या यहां केवल निवेश और भविष्य में अच्छे रिटर्न के लालच में भूखंड खरीदे गए। प्राधिकरण भी इसी को ध्यान में रखते हुए अब उद्यमियों से उद्योगों को क्रियाशील बनाने की समयबद्ध कार्ययोजना मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed