फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tourism industry gets new direction in BLTM

Noida News: बीएलटीएम में पर्यटन उद्योग को मिली नई दिशा

Sat, 13 Sep 2025 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tourism industry gets new direction in BLTM
-इस आयोजन में 500 से अधिक प्रदर्शकों और 10,500 से ज्यादा बी2बी आगंतुकों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन


-आगंतुक भारत के 7 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 5 से अधिक देशों से आए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के प्रमुख व्यापार, अवकाश और माइस (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस, एग्जिबिशन) मंच बीएलटीएम 2025 का आठवां संस्करण 11 से 13 सितंबर तक यशोभूमि, इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) में संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में व्यापारिक चर्चा, ज्ञान साझा करने और नेटवर्किंग ने इसे पर्यटन उद्योग के लिए खास बनाया।
इस आयोजन में 500 से अधिक प्रदर्शकों और 10,500 से ज्यादा बी2बी आगंतुकों ने हिस्सा लिया। ये आगंतुक भारत के 7 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 5 से अधिक देशों से आए थे। बीएलटीएम 2025 में श्रीलंका, इस्राराइल, सेंट पीटर्सबर्ग, उत्तरी फिनलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड और दिल्ली, ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मेघालय जैसे भारतीय राज्यों के पर्यटन बोर्ड शामिल हुए। इसके अलावा कई बड़े ट्रैवल ब्रांड भी मौजूद रहे। आयोजन में पैनल चर्चा, कार्यशालाएं, सीईओ लंच और नेटवर्किंग सत्र हुए। बीएलटीएम की खास रिवर्स नेटवर्किंग अवधारणा ने इसे और खास बनाया।
विज्ञापन

-----------------

2 नई पहल कीं बीएलटीएम ने
इस बार बीएलटीएम ने दो नई पहल शुरू की, जिसमें एमपीआई मीटिंग फंडामेंटल्स कोर्स है। यह कोर्स माइस क्षेत्र में पेशेवरों के कौशल को बढ़ाने और नए मानक स्थापित करने के लिए था। दूसरा, ग्रामीण पर्यटन मंडप, जिसमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 50 से अधिक होमस्टे को प्रदर्शित करने वाला यह मंडप ग्रामीण उद्यमियों को ट्रैवल एजेंटों, कॉरपोरेट्स और पर्यटन बोर्डों से जोड़ने का एक शानदार मंच साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

आईसीआरटी इंडियन सबकॉन्टिनेंट अवार्ड्स 2025

आयोजन में आईसीआरटी इंडियन सबकॉन्टिनेंट अवार्ड्स 2025 का आयोजन भी हुआ, जो टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित करता है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज इस समारोह में मुख्य अतिथि रहे। इन पुरस्कारों ने पर्यटन उद्योग में सकारात्मक बदलाव लाने वालों को सराहा गया।


-----------

वर्जन
बीएलटीएम 2025 ने एक बार फिर साबित किया कि यह गुणवत्ता और अवसरों का अनूठा मंच है। यह न केवल व्यापारिक सौदों के लिए, बल्कि रणनीतिक साझेदारी और भारत में पर्यटन के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
संजीव अग्रवाल, फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed