फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Torlla found in sikandrabad, who hitted eco van

8 लोगों की जान लेने वाला ट्राला सिकंदराबाद से बरामद

Mon, 18 Nov 2019 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Torlla found in sikandrabad, who hitted eco van
8 लोगों की जान लेने वाला ट्राला सिकंदराबाद से बरामद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 10 नवंबर की रात सिरसा टोल के पास अज्ञात वाहन ईको वैन में टक्कर मारकर भाग गया था। हादसे में वैन में सवार एक ही परिवार के सात लोगों व चालक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही पुलिस वाहन और आरोपी चालक की तलाश में थी। खासी मशक्कत के बाद पुलिस ने सिकंदराबाद से वैन में टक्कर मारने वाला ट्राला बरामद कर लिया है। लेकिन, चालक अब भी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
बता दें कि बुलंदशहर जिले के गुलावठी थानाक्षेत्र स्थित मिठ्ठेपुर गांव के आसीन व उसके भाई यासीन का परिवार हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-53 निवासी रिश्तेदार के घर निकाह में भात देने गया था। यहां से लौटने के दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सिरसा टोल के पास उनकी ईको वैन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया था। हादसे में घायल लोगों को जिम्स में ले जाया गया। यहां सबसे पहले मिठ्ठेपुर की शमसीरा (60), आसीन (48), सुमाइला (15), चालक शाकिर (25) लिसाड़ी गेट की फरजाना को मृत घोषित किया गया। बाद में रिहाना (18) ने दम तोड़ दिया। घायल रेहान, रुबियान और फरहान का जिम्स में उपचार चल रहा है। एम्स दिल्ली रेफर किए गए शबनम (38), मुशर्रफ (19) व सिदरा (11) का वहां उपचाराधीन हैं। जबकि एम्स में ही भर्ती अक्सा (6) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस हादसे के बाद से ही आरोपी चालक और वाहन को तलाश रही थी। पुलिस ने फरीदाबाद तक के टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल लगभग 70 वाहनों की जांच की। इसके बाद राजस्थान के ट्राला की पहचान हुई।
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने के लिए कराई ट्राला की मरम्मत
साइट-5 थाने के एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्राला राजस्थान निवासी नंदलाल के नाम है। उसका चालक अजमेर से गिट्टी लादकर बुलंदशहर के सिकंदराबाद जा रहा था। इसी दौरान उसने ईको वैन में टक्कर मारी थी। हादसे के बाद आरोपी सिकंदराबाद चला गया और गिट्टी आदि उतारने के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्राला की मरम्मत भी करा ली। लेकिन, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में मिले नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर ली है। आरोपी चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed